Government of Rajasthan | District Pali, Rajasthan
Helpline
Citizen Grievance Rajasthan Sampark 181 Police 100 Ambulance 108 Fire Brigade 101 Collectorate Control Room 02932-252804 Citizen Grievance Rajasthan Sampark 181 Police 100 Ambulance 108 Fire Brigade 101 Collectorate Control Room 02932-252804
Home Panch Gaurav Ranakpur Jain Temple
पंच गौरव — Pillar 4 · One District One Tourist Destination

एक जिला एक पर्यटन स्थल — रणकपुर जैन मंदिर

600 वर्ष पुरानी संगमरमर की उत्कृष्ट कला · 1,444 अद्वितीय नक्काशीदार स्तंभ

Ranakpur Jain Temple, dedicated to Bhagwan Adinath (Rishabhdev), is one of India's most magnificent Jain pilgrimage sites. Built in pure white marble across nearly 40,000 sq. ft., the 600-year-old temple is renowned for its 1,444 intricately carved pillars — each unique. In 2024 alone it welcomed over 16.8 lakh visitors.

परिसर का परिचय

यह परिसर लगभग 40,000 वर्ग फीट में फैला है। करीब 600 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1496 में इस मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ था जो 50 वर्षों से अधिक समय तक चला। मंदिर में चार कलात्मक प्रवेश द्वार हैं।

चयनित पर्यटन स्थल का परिचय

रणकपुर जैन मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के पाली जिले में स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध और भव्य जैन तीर्थ स्थल है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है। यह स्थल अपने अनोखे स्थापत्य, अद्भुत संगमरमर की नक्काशी और धार्मिक महत्व के कारण विश्व प्रसिद्ध है।

चयनित पर्यटन स्थल की विशिष्टता

यह मंदिर शुद्ध सफेद संगमरमर से निर्मित है। मंदिर में कुल 1,444 नक्काशीदार स्तंभ हैं और अद्भुत बात यह है कि हर स्तंभ की नक्काशी अलग-अलग है। स्तंभ इतने कुशलता से बनाए गए हैं कि किसी भी कोण से देखने पर मूर्ति का दृश्य कभी अवरुद्ध नहीं होता। मंदिर का स्थापत्य चार दिशाओं में फैला है, जिसमें मुख्य गर्भगृह में आदिनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित है।

चयनित पर्यटन स्थल से लाभार्थी वर्ग

  1. पर्यटक — भारत और विदेशों से आने वाले पर्यटक मंदिर की ऐतिहासिक और स्थापत्य सुंदरता का अनुभव करते हैं तथा स्थानीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को समझते एवं सीखते हैं। पर्यटन से जुड़ी सेवाओं — गाइड, होटल, ट्रांसपोर्ट और हस्तशिल्प से उन्हें सुविधा मिलती है।
  2. स्थानीय व्यवसायी — मंदिर के आसपास के दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट और हस्तशिल्प विक्रेता पर्यटन से आर्थिक लाभ पाते हैं। पर्यटकों के आने से स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक उत्पादों की माँग बढ़ती है।
  3. इतिहासकार एवं शोधकर्ता — मंदिर की ऐतिहासिक संरचनाएँ और कलाकृतियाँ शोधकर्ताओं के लिए मूल्यवान स्रोत हैं। इतिहासकार और पुरातत्वविद इस स्थल पर अध्ययन करके राजस्थानी इतिहास और संस्कृति को समझते हैं।
  4. स्थानीय समुदाय — मंदिर की देखभाल और संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी से सामाजिक एवं आर्थिक विकास होता है। सांस्कृतिक आयोजनों और त्योहारों के माध्यम से स्थानीय परंपराओं का संरक्षण होता है।
  5. सरकार एवं पर्यटन विभाग — पर्यटन के माध्यम से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, जो क्षेत्रीय विकास में लगाया जाता है। पर्यटन स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए योजनाएँ बनती हैं।

गौरव के रूप में चुनने का उद्देश्य

  1. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण
  2. राजस्थान की पहचान को मजबूत करना
  3. पर्यटन को प्रोत्साहित करना
  4. स्थानीय समुदाय का विकास
  5. शिक्षा और जागरूकता बढ़ाना

जिले में वर्तमान स्थिति

वर्तमान में यह मंदिर पाली जिले का सबसे अहम पर्यटक स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों देशी एवं विदेशी पर्यटक भ्रमण पर आते हैं। वर्ष 2024 में कुल 16,82,808 पर्यटक रणकपुर जैन मंदिर के दर्शन हेतु पधारे।

चुनौतियाँ

पुरानी और विशाल संरचना के कारण मंदिर का उचित संरक्षण और रखरखाव एक बड़ी चुनौती है। मौसम के प्रभाव, प्रदूषण और समय के साथ संगमरमर पर पड़ने वाले असर से सतत संरक्षण आवश्यक है।

आर्थिक परिणाम

  1. आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि — पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय बाज़ार, होटल, रेस्टोरेंट और हस्तशिल्प उद्योग को लाभ मिलता है, जिससे जिले की आर्थिक गतिविधियाँ सक्रिय होती हैं।
  2. संरक्षण से दीर्घकालीन आर्थिक स्थिरता — ऐतिहासिक और पर्यावरणीय संरक्षण से पर्यटन स्थलों की टिकाऊ लोकप्रियता बनी रहती है, जो दीर्घकालीन आर्थिक लाभ सुनिश्चित करता है।
  3. पर्यटन अवसंरचना में सुधार — बेहतर सड़कें, आवासीय सुविधाएं और पर्यटन सेवाओं में निवेश से पर्यटक प्रवाह बढ़ता है, जिससे आर्थिक लाभ अधिक होता है।

सामाजिक परिणाम

  1. सांस्कृतिक संरक्षण और जागरूकता — स्थानीय इतिहास, कला और संस्कृति के संरक्षण से समुदाय में अपनी पहचान और गर्व की भावना बढ़ती है।
  2. स्थानीय समुदाय का सशक्तिकरण — पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिलते हैं, जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार होता है।
  3. शिक्षा और जागरूकता में वृद्धि — पर्यटन से सामाजिक और पर्यावरणीय शिक्षा को बढ़ावा मिलता है तथा लोगों में संसाधन-संरक्षण की समझ बढ़ती है।
  4. पर्यटन के सकारात्मक सामाजिक प्रभाव — पर्यटन से स्थानीय संस्कृति का आदान-प्रदान होता है, जिससे सामाजिक संवाद बढ़ता है और बाहरी दुनिया के साथ बेहतर संबंध बनते हैं।
Architectural Marvel

A 600-Year-Old Wonder in Marble

Pure White Marble
Constructed entirely in shimmering white marble.
1,444 Pillars
Every single pillar features a distinct carving.
Unobstructed View
Idol of Adinath visible from every angle.
Four Directions
Symmetric layout with four artistic entrances.
Objectives

Why Ranakpur is Pali's Crown

Five guiding objectives for choosing Ranakpur as the district's tourism pride.

Heritage Conservation
Protect historic and cultural treasures
Strengthen Identity
Reinforce Rajasthan's global identity
Promote Tourism
Encourage visitors and tourism services
Community Growth
Empower local artisans and businesses
Education & Awareness
Raise awareness of culture and heritage
Sustainable Care
Long-term preservation of the structure
Gallery

Glimpses of the Marble Wonder

A visual tour through Ranakpur's pillars, sanctum and breathtaking architecture.