पंच गौरव कार्यक्रम राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को स्थापित करना है। इसके अंतर्गत
एक जिला-एक उपज, एक जिला-एक उत्पाद, एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति, एक जिला-एक खेल,
और एक जिला-एक पर्यटन स्थल के संरक्षण, संवर्धन और विकास के माध्यम से आर्थिक,
सांस्कृतिक और पर्यावरणीय प्रगति को बढ़ावा दिया जाता है।
मुख्य लक्ष्य (Key Targets) - 2026-27
खेल मैदानों का विकास:
पाली जिले में शहरी क्षेत्र की सरकारी व प्राइवेट स्कूलों एवं खेल विभाग के पास 18
चिन्हित बास्केटबॉल खेल मैदान हैं। ब्लॉक स्तर पर 08 मुख्यालयों पर सरकारी स्कूल
चिन्हित किए जा चुके हैं।
खिलाड़ी पंजीकरण:
वर्ष 2024-25 में 510 खिलाड़ी रजिस्टर्ड थे, जबकि वर्ष 2026-27 में लगभग 1100
खिलाड़ियों को चिन्हित एवं रजिस्टर्ड करने का लक्ष्य है।
ग्रामीण प्रशिक्षण:
ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीकरण
और नियमित वर्ष भर प्रशिक्षण कार्यक्रम।
प्रशिक्षक नियुक्ति:
वर्ष 2026-27 में आठों ब्लॉकों पर 08 पार्ट-टाईम खेल विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की एक
वर्ष के लिए नियुक्ति।
खेल सामग्री:
सभी ब्लॉक मुख्यालयों एवं शहरी क्षेत्र की चिन्हित स्कूलों/स्टेडियम पर वर्ष भर खेल
सामग्री उपलब्ध करवाना।
मल्टीजिम स्थापना:
जिला मुख्यालय पर 02 मल्टीजिम (12 स्टेशन वाली) की स्थापना।
प्रशिक्षण शिविर:
ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजन।
Infrastructure Vision
खेल अवसंरचना का विकास (वर्ष 2030-2047)
इनडोर स्टेडियम
ब्लॉक मुख्यालयों एवं शहरी क्षेत्र में बास्केटबॉल के इनडोर खेल स्टेडियमों का निर्माण,
जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तरीय अनुभव प्राप्त होगा।
खेल अकादमियां
जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर बास्केटबॉल खेल अकादमी का निर्माण। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों
को वर्ष पर्यन्त प्रशिक्षण, पोषक आहार एवं स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाना।
बालिका अकादमी
जिला मुख्यालय पर बालिका बास्केटबॉल खेल अकादमी का निर्माण एवं विकास, ताकि बालिकाओं
की खेलों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
टैलेंट हंट योजना
वर्ष में एक बार खेल प्रतियोगिताओं एवं 'बैटरी टेस्ट' का आयोजन। चयनित खिलाड़ियों को
अकादमी में प्रवेश देकर नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Impact
अपेक्षित परिणाम (लक्ष्य-2047)
आर्थिक परिणाम
खेल मैदानों एवं गतिविधियों के विकास से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यापक निर्माण।
खेल इंडस्ट्रीज एवं अकादमियों की स्थापना।
प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
सामाजिक परिणाम
खिलाड़ियों में सामाजिक समरसता एवं एकात्मकता का भाव विकसित होना।
सामूहिक रूप से शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।
व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला को गौरवान्वित करना।
पर्यावरणीय एवं सतत् विकास
विशुद्ध जीवन शैली जीने की प्रेरणा मिलती है।
स्वप्रेरणा से पर्यावरण के प्रति समर्पित भावना से आजीवन कार्य।
सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विकास के रास्ते खुलते हैं।
Pali on the court
Pali Basketball Achievements
पाली के मैदानों पर तैयार हुई प्रतिभाओं ने स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल, रेलवे, बीएसएफ
और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक जिले का नाम पहुंचाया है। यह उपलब्धियां केवल पदकों
की सूची नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशिक्षण, अनुशासन और अगली पीढ़ी के लिए बने रास्तों की कहानी हैं।
हनुमान सिंह
भारतीय रेलवे के कर्मचारी और अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी। 2003 में कुआलालंपुर,
मलेशिया में आयोजित 14वीं एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया
और ढाका में आयोजित FIBA एशिया क्वालीफाइंग चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
2004 में शारजाह और तेहरान की एशियाई चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
सीनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, ओपन नेशनल, फेडरेशन कप और इंडियन रेलवे चैंपियनशिप में
राष्ट्रीय पदक प्राप्त किए। 2018-19 में रेलवे पुरुष टीम के सहायक कोच रहे।
हर्षवर्धन टांक
भारतीय रेलवे के खिलाड़ी, जिन्होंने 2011 विश्व रेलवे चैम्पियनशिप में भाग लिया।
2010 पंजाब सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और 2011 दिल्ली सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अजमेर सीनियर राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा पाली और
चित्तौड़गढ़ में राज्य स्तरीय पदक उनके प्रमुख रिकॉर्ड में शामिल हैं।
विनोद मेवाड़ा
बीएसएफ खिलाड़ी। बांग्लादेश में हुई अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पाली
के खिलाड़ी के रूप में भारतीय बीएसएफ टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह उपलब्धि जिले के
खिलाड़ियों के लिए खेल सेवाओं और राष्ट्रीय टीमों में आगे बढ़ने की संभावना को दर्शाती है।
नीराज काला
2011-12 विश्व रेलवे चैम्पियनशिप में भाग लिया। 2010-11 पांडिचेरी सीनियर नेशनल
चैम्पियनशिप में कांस्य, 2002-03 गोवा जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रजत और
पटियाला U-19 स्कूल नेशनल में कांस्य पदक प्राप्त किया। वरिष्ठ राज्य चैम्पियनशिप में
6-7 स्वर्ण पदक, तीन बार द्वितीय और तीन बार तृतीय स्थान तथा अखिल भारतीय अंतर रेलवे
में 3 स्वर्ण पदक जीते।
शुभम सिंह एवं हिमांशु सिंह
दोनों खिलाड़ियों ने U-18 स्कूल अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट, सर्बिया में भाग लिया।
इनके चयन से पाली के स्कूल स्तर के प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय exposure के बीच बन रहे
संबंध का पता चलता है।
Field Notes
मैदान, प्रशिक्षण और संसाधन
ब्लॉक वार खिलाड़ियों की संख्या
क्र.सं.
ब्लॉक वार
बालक
बालिका
कुल
01
रोहट
26
30
56
02
पाली (शहरी व ग्रामीण)
60
50
110
03
मारवाड़ जंक्शन (जाडन)
25
25
50
04
बाली (बीजापुर)
24
24
48
05
सुमेरपुर
34
24
58
06
देसूरी
26
24
50
07
रानी (सालरिया)
26
24
50
08
सोजत (भैंसाना)
24
24
48
कुल योग
295
215
510
वर्तमान प्रशिक्षण स्थिति
शहरी क्षेत्र में सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं खेल विभाग के 18 बास्केटबॉल मैदान उपलब्ध/चिन्हित हैं; इनमें खेल स्कूल, पाली और पी.एम.श्री राजकीय बांगड़ स्कूल सहित 3 मैदानों पर फ्लड-लाइट व्यवस्था है।
पाली, सोजत, रानी, बाली, सुमेरपुर और मारवाड़ जंक्शन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मैदान उपलब्ध हैं।
लगभग 400 बालक एवं बालिकाएं नियमित सत्रों में अभ्यास कर रहे हैं।
सीनियर स्तर के लगभग 50 खिलाड़ी विभिन्न मैदानों पर अभ्यास और प्रशिक्षण कार्य करते हैं।
ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
शहरी प्रशिक्षण स्थल: हाउसिंग बोर्ड, बांगड़ स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, राजकीय श्री बांगड़ महाविद्यालय, खेल संकुल, एम.एस. कावड़ स्कूल, रेनबो स्कूल, सेंट पॉल स्कूल और श्री बांगड़ स्टेडियम।
अभ्यास एवं संध्याकालीन खेल के लिए LED light व्यवस्था
Event History
पाली के कोर्ट से दर्ज पड़ाव
1984 से 2026 तक पाली में आयोजित राज्य, पश्चिम क्षेत्र, स्कूल, सीनियर, जूनियर और
U-स्तरीय प्रतियोगिताओं की यह श्रृंखला बताती है कि बास्केटबॉल जिले में किसी एक आयोजन
तक सीमित नहीं रहा। लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिताओं से लेकर Guru Cup U-23 तक,
हर पड़ाव ने स्थानीय खिलाड़ियों को अगले स्तर के लिए तैयार किया।
1984
Senior State Tournament — Boys / Girls
1987
All India West Zone — Boys / Girls
1994
U-19 School National — Boys
1996
School State U-19 — Boys
2004
School State / Junior State — Boys / Girls
2005
School State / Youth State — Boys / Girls
2006
School State
2008
Kittu Sa Memorial Tournament — Boys
2010
Senior State Tournament — Boys / Girls
2011
School National U-17 — Boys / Girls
2017
Senior State Tournament — Boys / Girls
2018
Senior State Tournament — Boys / Girls, U-17 & U-19
2021
School State — U-14
2024
School State Tournament — Boys / Girls, U-17 & U-19
2026
Guru Cup U-23 Boys State Championship
Gallery
Pali on the Court
A glimpse of basketball action and the players who carry Pali's name forward.